बगहा, सितम्बर 30 -- Bagaha News: शनिचरी। चंपारण तटबंध टूटने के बाद बाढ़ के पानी से घिरे योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक किशोर बाढ़ की तेज धार में डूबकर लापता हो गया। योगापट्टी थाना क्षेत्र की बगही पुरैना पंचायत के हरपुरवा वार्ड-13 में दोपहर करीब 12 बजे 14 वर्षीय किशन कुमार दोस्तों के साथ बाढ़ का पानी देखने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया और लापता हो गया। घटना की सूचना बच्चों ने परिजनों और ग्रामीणों को दी। जानकारी के अनुसार किशन गांव के अन्य बच्चों और दोस्तों के साथ हरपुरवा सरकारी विद्यालय (प्राइमरी स्कूल) के समीप गया था। वहां गांव में घुसे बाढ़ के पानी के तेज बहाव को बच्चे देख रहे थे।इसी दौरान पानी के मुहाने पर खड़े किशन का अचानक पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के बाद वह गहरे पानी में गिर गया। पानी की ते...