बगहा, सितम्बर 8 -- Bagaha News: योगापट्टी, एक संवाददाता। गंडक नदी के पानी से घिरे व कटाव की दोहरी मार झेल रहे सिसवा मंगलपुर पंचायत के ग्रामीणों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया। करीब दो माह से पानी से घिरे और कटाव की समस्या से जूझ रहे पंचायत के हजारों ग्रामीण मांगों को लेकर जल सत्याग्रह किया। ग्रामीण सड़क पर उतरे और प्रशासन समेत सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद पीड़ितों ने हिम्मत नहीं हारी। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा समेत बड़ी संख्या में लोग पहले नाव के सहारे जलजमाव वाले इलाके से निकले। इसके बाद करीब सात किलोमीटर पैदल मार्च कर योगापट्टी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरी समेत चार की मौत, कोहरामधरना-प्रदर्शन यहां अंचल कार्यालय परिसर में पीड़ितों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कि...