Bagaha News: बाघ के हमले से दो गाय की मौत
बगहा, अगस्त 17 -- Bagaha News: गौनाहा/जमुनिया । गौनाहा थाना के तारा बसवरीया गांव के समीप 28 नं आरडी पुल के समीप बाघ के हमले से दो गाय की मृत्यु हो गई है। पशुपालक रामेश्वर यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम में पशुओं को चारा चरा कर वापस लौट रहे थे तभी गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे बाघ ने गाय पर हमला कर दो गाय को अपना शिकार बना लिया। घटना के तुरंत बाद पशुपालक के द्वारा रेंज में सूचना दी गई। रेंजर अंशुमन कुमार ने बताया कि घटना की सुचना मिलते ही मौके पर टीटी पीपी को भेज दिया गया है। पशुपालक से आवेदन मांगा गया है। यह भी पढ़ें- महिला को खेत से 80 मीटर अदंर खींच ले गया था बाघ आवेदन मिलने पर मुआवजा दिलवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.