बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: मैनाटाड़। एक प्रतिनिधि बाइक से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में चौहाट्टा निवासी बुलेट अंसारी ने मानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 17 जून की शाम करीब सात बजे ऋषि टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप की है।घायल का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। आरोप है कि वह अपने मामा के घर ग्राम चकसन से लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े होने के दौरान लाल-काले रंग की होंडा एसपी बाइक पर सवार समु कुमार, मंताज मंसूरी एवं राजू मियां तेज रफ्तार और लापरवाही से पहुंचे तथा पीछे से जान बुझकर जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: तरैया कन्या मध्य विद्यालय में छात्रों ने लगाए पौधे इसमें वह घायल हो गया। मानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...