Bagaha News: बाइक के ठोकर से युवक की गई जान, बाइक चालक रेफर
बगहा, नवम्बर 1 -- Bagaha News: लौरिया। एनएच 727 के लौरिया - बगहा मार्ग में स्थित विशुनपुरवा मोड़ पर बाइक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई है, वहीं बाइक चालक को चिकित्सकों ने बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना रविवार की करीब सात बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के सिसवनिया पंचायत के विशुनपुरवा गांव के स्व जगनमोहन साह के पुत्र तुलसी साह (35) के रूप में हुई है। वहीं घायल बाइक चालक की पहचान योगापट्टी थानाक्षेत्र के शहादतपुर गांव के वार्ड नंबर 12 के मधु महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल बाइक से लौरिया से अपने घर शहादतपुर जा रहा था। वह तेज रफ्तार से बाइक को विशुनपुरवा मोड़ पर मोड़ने के क्रम में सड़क के किनारे खड़े जगमोहन को ठोकर मारकर गिर गया। वहां के लोगों ने एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.