Bagaha News: बाइक की डिक्की से गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
बगहा, सितम्बर 5 -- Bagaha News: मैनाटाड़/इनरवा। बाइक की डिक्की में छिपाई गई ढाई किलो गांजा सहित तस्कर को इनरवा पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में सिंहासनी मोड़ के पास एक बाइक सवार रोककर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार गांजा तस्कर झुमका गांव निवासी दिनानाथ साह (38) है। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप मे बीडीओ दीपक राम रहें। जब्त गांजा की कीमत एक लाख रुपए आंकी गयी है। मामले में केस दर्ज कर गांजा तस्कर को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.