Bagaha News: बाइक की ठोकर से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार
बगहा, अगस्त 9 -- Bagaha News: बैरिया/श्रीनग। बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया खिरिया घाट पथ पर बगही निमिया टोला के समीप बाइक की ठोकर से महिला बुरी तरह घायल हो गई। जीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। ठोकर लगने के बाद महिला की साड़ी बाइक में फंस गई। वह 20-30 फीट तक वह घिसटती चली गई। वह निमिया टोला के स्व. कपिल देव चौधरी की पत्नी कुंती देवी (55) थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार बगही के उपेंद्र कुमार को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बाइक सवार को सौंप दिया।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के पुत्र राजू चौधरी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।बताया जाता है कि खिरिया घाट-बैरिया मुख्य पथ से सटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.