Bagaha News: बस व कार की टक्कर में महिला की मौत
बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: सिकटा। बेतिया-मैनाटांड़ मुख्यपथ पर बलथर थाना क्षेत्र के पुरैनिया मोड़ पर गुरुवार को बस व कार में भीषण टक्कर हुई। हादसे में रोबिना खातून (40) की मौत मौके पर ही हो गई। घटना में उसके पति मोहम्मद जहांगीर खां (46) व पुत्री उजाला खातून (24)गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंच थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने घायलों को सिकटा सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रोबिना खातून को मृत घोषित कर दिया। डॉ. सिद्धार्थ कुमार मुक्ता ने जहांगीर खां व उजाला को जीएमसीएच रेफर कर दिया। इनका पैतृत आवास श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुजहा-पटजिरवा के शेख टोला गांव में है। ये वर्तमान में संतघाट में रह रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है। शिवदानी बस को जब्त कर लिया गया है। इधर, बस और कार की टक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.