बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाने के बखरी पुल के समीप स्थित बलोर नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। घटना मंगलवार की है। किशोर की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के चमुआ गांव निवासी शंभू मांझी के पुत्र साजन मांझी (11) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन भी सौंप दिया है। बिना पोस्टमार्टम ही परिजन शव लेकर चले गये। बताया जाता है कि साजन मांझी अपने दोस्तों के साथ बखरी पुल के पास बलोर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में जाने से डूब गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...