बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। गंडक नदी में बढ़े जलस्तर के कारण गंडक नदी के दो धाराओं के मध्य बसे बलुआ ठोरी पंचायत का संपर्क कट गया है। इस कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में पंचायत में कार्यरत शिक्षक और शिक्षिकाओं को विद्यालय तक आने जाने के मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। मंगलवार को पंचायत में आने जाने के सभी मार्ग बंद पूरी तरह हो गए। वहीं पंचायत में जाने वाले मार्गों में भी जलजमाव हो गया है। ऐसी स्थिति में उक्त पंचायत के विद्यालय में आवागमन मुश्किल है। इसको देखते हुए उनका प्रतिनियोजन किसी अन्य विद्यालयों में कर दिया जाए। ऐसी स्थिति को देखते हुए बीडीओ को आवेदन देकर प्रतिनियोजन की मांग की गई है। वहीं बीडीओ अनिमेष ने बताया कि शिक्षकों ने उन्हें आवेदन दिया। आवेदन के आलोक में डीईओ से मार्गदर्शन मांगा जा रह...