Bagaha News: बच्चों के साथ बैठकर जिला पार्षद ने चखा एमडीएम का खाना
बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: नौतन, एक संवाददाता। नौतन प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू संतपुर में मंगलवार को जिला पार्षद अरशद राजा पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
शिक्षा और भोजन की गुणवत्ता इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन का खाना चखा और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिला पार्षद ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन मिलना भी जरूरी है। एमडीएम योजना का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में नियमित रूप से आने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। ऐसे में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
विद्यालय की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.