Bagaha News: बच्चों के विवाद में मारपीट, केस दर्ज
बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: मैनाटाड़ । सिसवा ताजपुर में बच्चों के विवाद को ले हुए मारपीट में पांच लोगों के विरूद्ध केस दर्ज हुई है। मामले में जरीना खातून ने सलाउद्दीन मियां, जुलैशा खातुन, अलाउद्दीन मियां, महलूददीनी खातून नामजद कराया है। आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर सभी आरोपित मिलकर उसके ग्यारह वर्षीय पुत्र जाकिर आलम के साथ मारपीट कर रहे थे। उसे बचाने और समझाने के लिए जब पीड़िता वहां पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की गयी। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.