Bagaha News: बच्चों की सुरक्षा के लिए बस चालकों की नेत्र जांच की गई
बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बेतिया। बच्चों की सुरक्षा के लिए बस चालकों की सुरक्षा जरूरी होती है। इसके लिए समय-समय पर उनके नेत्र जांच जरूरी है। उक्त बातें संत कोलंबस स्कूल के निदेशक नुरेन खान ने सोमवार को कही। डॉ. शीला रंजन की देखरेख में 20 बस चालकों व उप चालकों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गई। जांच डॉ. सुरेश प्रसाद, डॉ. प्रदीप कुमार एवं डॉ. सुमंत शेखर ने की। चिकित्सकों ने आंखों की देखभाल, मोतियाबिंद के लक्षण और उपचार की जानकारी दी। मोतियाबिंद पाए जाने पर नि:शुल्क ऑपरेशन की घोषणा भी की गई। मौके पर प्रबंध निदेशक ई. कुर्रतुलऐन खान, एजी सुजय सिन्हा समेत क्लब सदस्य व विद्यालय परिवार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.