Bagaha News: बगहा की महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है नदी से मिली बाइक
बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के पंडई चौक के समीप पंडई नदी में बुधवार को मिली बाइक बगहा की एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। बाइक मछुआरों के जाल में फंसी मिली थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि बाइक बगहा के रतनमाला निवासी एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। महिला के नंबर पर संपर्क करने पर फोन एक युवक ने उठाया और उसने बताया कि बाइक उसने 3 दिन पहले नरकटियागंज निवासी एक युवक को दी थी। पुलिस अब उस युवक से पूछताछ करेगी। को तलब कर पूछताछ करने के फिराक में है।बाइक लावारिस हालत में मिली और आसपास कोई दावेदार नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.