बगहा, जुलाई 4 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग-727 को फोरलेन में तब्दील करने की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सड़क चौड़ीकरण के लिए एनएच की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में बगहा-दो प्रखंड के रामपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है। पूरे अभियान के तहत अब तक इंग्लिशिया से पनियहवा तक करीब 142 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, छपवा से सालीकपुर तक एनएच-727 के चौड़ीकरण की योजना पर कार्य होना है। इसके लिए सड़क के मध्य बिंदु से दोनों ओर लगभग 15-15 मीटर भूमि को एनएच की सीमा मानते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: एनएचएआई ने एक हजार को भेजा नोटिस प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों को निर...