बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बेतिया। एमजेके कॉलेज में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान छात्रा द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में कॉलेज प्रशासन ने अब एक्शन लेना शुरू कर दिया है। कॉलेज के प्राचार्य के मुताबिक महाविद्यालय की छवि को खराब करने के लिए ऐसा कृत्य किया गया।

परीक्षा नियंत्रक की कार्रवाई परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंदू शुक्ला ने परीक्षा व्यवस्था में लापरवाही की शिकायत का संज्ञान लेते हुए परीक्षा हॉल में तैनात सात वीक्षकों से कारण बताओ स्पष्टीकरण मांगा है। मामला एक सितंबर को आयोजित परीक्षा से जुड़ा है। हॉल संख्या एक में परीक्षा दे रही एक छात्रा के मोबाइल इस्तेमाल करने का वीडियो सामने आया था। बताया गया कि छात्रा ने अपनी उत्तर पुस्तिका के साथ आसपास परीक्षा दे रहे अन्य छा...