बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: बेतिया/मनुआपुल। पश्चिम चंपारण जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के द्वारा विश्वास खेल मैदान में आयोजित जिला सुपर-8 नॉकआउट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन रोमांचक मुकाबलों के नाम रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पूर्व जिला चैंपियन विश्वास वॉलीबॉल क्लब ने वर्तमान जिला चैंपियन बरदाहा वॉलीबॉल क्लब को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। दिन के मुकाबलों का उद्घाटन चिकित्सक एवं जिला वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जावेद कमर ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने का अवसर मिला। पहले मुकाबले में विश्वास वॉलीबॉल क्लब ने नोनेया वॉलीबॉल क्लब को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में वर्तमान जिला चैंपियन बरदाहा वॉलीबॉ...