बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: रामनगर। रामनगर थाना क्षेत्र में फल देने का लालच देकर एक बच्चे को बाइक सवार दो लोगों द्वारा अगवा कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना बीते बुधवार को मसान नदी पुल के पूरब सेरवा बहुअरी देवराज की बताई गई है। मामले में बच्चे के पिता ने रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, चौतरवा थाना क्षेत्र के सलहा टोला तमकुही गांव निवासी अब्दुल कैश अंसारी का बच्चा सेरवा बहुअरी के समीप दो अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने बच्चों को बेल और अन्य फल देने का लालच देकर अपने पास बुलाने और बहलाने - फुसलाने का प्रयास किया। हालांकि, दो बच्चे उनके झांसे में नहीं आए। इसके बाद आरोपितों ने अब्दुल कैश अंसारी के बच्चे सादिक अंसारी को पकड़कर बाइक पर बैठा...