Bagaha News: प्लेटफॉर्म से जोड़ी जा रही सड़क
बगहा, सितम्बर 19 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नरकटियागंज जंक्शन के अमृत भारत प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाली सड़क को बेहतर बनाने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई है। दरअसल, नरकटियागंज बाजार से उक्त प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए कच्ची जर्जर सड़क थी। पिछले दिनों नरकटियागंज जंक्शन के निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सड़क निर्माण का आदेश दिया था। स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि उत्तर तरफ से प्रवेश मार्ग को बेहतर बनाने के लिए जेसीबी समेत मजदूर लगाए गए हैं। वहीं लाइटिंग लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.