बगहा, जुलाई 3 -- Bagaha News: बगहा। प्रेम विवाह के बाद साथ रखने से इनकार किए जाने से नाराज एक युवती शुक्रवार को बगहा शहर के वार्ड-9 स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पटखौली थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। यह भी पढ़ें- VIDEO: प्रेमी से नाराज यूपी की युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ मचाया हंगामामामले की जानकारी पटखौली थानाध्यक्ष उत्पलकांत ने बताया कि युवती उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की रहने वाली है। वह पिछले दो दिनों से मंगलपुर गांव पहुंचकर युवक से बात करने का प्रयास कर रही थी। युवक पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर औसानी गांव का निवासी है। युवती को टावर से नीचे उतारकर थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही ...