बगहा, सितम्बर 26 -- Bagaha News: बेतिया। कुमारबाग थाना क्षेत्र के तिरहुतिया टोला, वार्ड 10 निवासी शुक्रवार की देर रात बिकाऊ गद्दी की पुत्री साल्या खातून(22) घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 12 बजे की है। सूचना पर पहुंची कुमारबाग थाने की पुलिस पहुंच जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया।

कार्यक्रम की जानकारी शनिवार की सुबह जीएमसीएच मे पोस्टमार्टम रूम के बाहर साल्या का पिता बिकाऊ गद्दी ने बताया की तीन भाई बहन मे सबसे छोटी थी। साल्या के बड़े भाई फरमान के योगापट्टी निवासी साले साबीर गड्डी घर आता जाता था। आने जाने के क्रम में दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके चलते बीच मी पढ़ाई छोड़ दी। प्रेम प्रसंग को साबीर तीन महीना पहले साल्या को लेकर भाग गया था। इसमें केस व पंचायती भी हुई। शादी से इनकार पर उसने आत्महत्य...