बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। नगर स्थित सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। ग्रुप ए और ग्रुप बी के सेमीफाइनल मैचों के बाद प्रियंकेश और यशराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 8 सितंबर को खेला जाएगा। ग्रुप 'ए' के सेमीफाइनल में प्रियंकेश और आदित्य आमने-सामने हुए। दोनों खिलाड़ियों ने जीत के लिए बेहतरीन रणनीति और चालों का प्रदर्शन किया। मुकाबला काफी देर तक रोमांचक बना रहा, लेकिन प्रियंकेश ने सूझबूझ भरी रणनीति अपनाते हुए आदित्य को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं ग्रुप 'बी' के सेमीफाइनल में यशराज और अभिनंदन के बीच कांटे की टक्कर हुई। दोनों खिलाड़ि...