बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय चनपटिया के राजकीय मध्य विद्यालय जैतिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार हस्तांतरित नहीं करने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जनता दरबार में शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में है। डीपीओ स्थापना अखिल वैभव ने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभार नहीं सौंपने पर विद्यालय की शिक्षिका कुमारी अमृता सिंह का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। साथ ही उनसे दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। डीपीओ ने बताया कि कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार विद्यालय की वरीय विशिष्ट शिक्षिका अनिता पाण्डेय को शैक्षणिक, पीएम पोषण एवं वित्तीय प्रभार सहित प्रभारी प्रधानाध्यापक का दायित्व सौंपा गया था। तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी अमृता सिंह को आदेश प्राप्त ...