बगहा, जुलाई 15 -- Bagaha News: मझौलिया, एक प्रतिनिधि बुधबार के पूर्वाहन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेनुअरिया में डिग्री कॉलेज के शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ सूबे के सीएम सम्राट चौधरी ने रिमोट के जरिये ऑनलाइन किया।इसके बाद डिग्री कॉलेज परिसर में विद्यायक रेणु देवी, डीसीएलआर शिवम गुप्ता,जिला कार्यक्रम पदाधिकारीअखिल वैभव, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार चौधरी, सेनुअरिया पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव, विशम्भरपुर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार,बीडीओ मझौलिया डॉ. राजीव रंजन कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रजव्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।मौके पर डिग्री कॉलेज परिवार के अलावे प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग शामिल रहे।पूर्व डिप्टी सीएम विद्यायक रेणु देवी ने कहा कि मझौलिया प्रखंड के सेनुअरिया पंचायत में डिग्री कॉलेज का...