Bagaha News: प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर आराध्या सम्मानित
बगहा, अक्टूबर 4 -- Bagaha News: जगदीशपुर,एक संवाददाता। नगर निगम की ओर से आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शिवरही मठिया गांव की सातवीं कक्षा की छात्रा आराध्या कुमारी को सम्मानित किया गया। नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने आराध्या को सम्मानित किया। इस संबंध में संस्कार भारती विद्यालय पकड़िया के निदेशक सह आराध्या के पिता डाक्टर अभिषेक ने बताया कि नगर निगम की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन,पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं।निबंध लेखन प्रतियोगिता में आराध्या ने पूरे नगर निगम क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.