बगहा, अक्टूबर 10 -- Bagaha News: नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के कृषि भवन में शनिवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों की बेहद कम उपस्थिति देखने को मिली। प्रचार-प्रसार के अभाव में गोष्ठी में मात्र दो पंचायतों के किसान ही पहुंचे। वहीं, गोष्ठी में वैज्ञानिक, सहकारिता पदाधिकारी और किसान सलाहकार भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे। इससे गोष्ठी के आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं।किसान चंदन साह, आलमगीर आलम, रामक्षत्री यादव और छोटेलाल यादव समेत अन्य किसानों ने बताया कि किसान गोष्ठी के आयोजन की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। समय पर जानकारी नहीं मिलने के कारण किसान कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। किसानों का आरोप है कि गोष्ठी के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...