बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जिम्मेदारी है। हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उक्त बाते राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य नीतीश कुमार ने रविवार को कही।पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक में रविवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग बेतिया के सौजन्य से जल जीवन हरियाली के अन्तर्गत किया गया। जिसमें संस्थान के सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं सैकड़ों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समन्वयक एवं रसायन विज्ञान के व्याख्याता चन्दन कुमार पटेल ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना एवं परिसर को हरा-भरा बनाना है। उन्होंने कहा कि आज लग...