Bagaha News: पोस्टमार्टम रूम के सामने बह रहा गंदा पानी,दुर्गंध से परेशानी
बगहा, अगस्त 27 -- Bagaha News: बेतिया। जीएमसीएच परिसर में स्वच्छता की बात करना बेमानी साबित हो रही है। यहां इलाज कराने आये मरीजों, परिजनों समेत डॉक्टर-कर्मियों को संक्रमण का खतरा है। जीएमसीएच स्थित पोस्टमार्टम रूम के सामने शौचालय का गंदा पानी लगातार बह रहा है। यह पानी आसपास के क्षेत्रों में जमा हो रहा है। जीएमसीएच के सी ब्लॉक के समीप भी गंदा पानी बह रहा है।
गंदगी का बढ़ता खतरा इसी गंदे पानी से होकर लोगों समेत बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र आ-जा रहे हैं। वे पोस्टमार्टम हॉउस के समीप चाय कॉफी, कोल्ड ड्रिंक पीने, बिस्किट, केक आदि के लिए डॉक्टर व मेडिकल छात्र-छात्राएं जाते है। उन लोगों को भी दुर्गंध से परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदे पानी से आसपास के क्षेत्रों में गंदगी बढ़ रही है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। इससे मलेरिया-डेंगू आदि फैलने का खतरा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.