बगहा, जुलाई 19 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग थाने के विशुनपुर मदाकर गांव में नौवीं कक्षा के छात्र अशोक प्रसाद के पुत्र दीपू कुमार (13) की पोखर में डूबने से मौत हो गयी। घटना शनिवार के देर शाम की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि वह लखौरा पंचायत के विशुनपुर मदाकर वार्ड-11 का था। घर के समीप ही पोखर में डूबने से उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने केस व शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपू शनिवार की शाम घर से कुछ दूर स्थित पोखरा में गांव के बच्चों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों को जब जानकारी मिली तो लोगों ने तत्काल पोखर में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद गांव के युवकों ने किशोर को पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गयी थी। ग्रामीणों ने घटना क...