बगहा, जुलाई 19 -- Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। नवलपुर थाना क्षेत्र की सिसवा बैरागी पंचायत के सेमरी मन गांव के समीप निजी पोखर में बन्नू राम के पुत्र पप्पू राम (25) का शव मिला। जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव पोखर में फेंकने का आरोप गांव के ही एक युवक समेत अन्य अज्ञात पर लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: मलमाडू तालाब में नहाने के दौरान युवक की डूबने से ...