Bagaha News: पोखरा में डूबा सातवीं का छात्र, मौत से गांव में पसरा मातम
बगहा, जुलाई 17 -- Bagaha News: बगहा। पोखरा में डूबने से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना बथवरिया थाना क्षेत्र के गरीब शाही गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान गरीब शाही निवासी अवधेश बैठा के 14 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चंद्रहा में कक्षा सात का छात्र था। जानकारी के अनुसार, उपेंद्र विद्यालय में मध्याह्न भोजन करने के बाद अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल के समीप स्थित घटहा पोखरा में स्नान करने चला गया। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना गांव पहुंचकर परिजनों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में पोखरा पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.