बगहा, अगस्त 9 -- Bagaha News: रामनगर। सावन के दूसरे सोमवार को नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। रविवार की शाम से त्रिवेणी के पवित्र संगम से जल लेकर करीब 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं के जत्थे रामनगर पहुंचने लगे।कांवरियों के अंतिम पड़ाव सबुनी पोखरा पर उनके ठहरने और भोजन समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।सबुनी माई स्थान परिसर में चंपारण कांवर संघ की ओर से कांवरियों और उनके परिजनों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। यहां श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: आज सावन माह की दूसरी सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु व कांवरियां कांवरियों के आराम करने के लिए पंडाल ...