बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय चम्पारण पब्लिक हाई स्कूल परिसर में एक पेड़ माँ के नामह्ण अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक फलदार एवं औषधीय पौधे छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए।विद्यालय के निदेशक अमित गुप्ता ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मूल आधार हैं। यदि हम आज प्रकृति और पेड़ों की रक्षा नहीं करेंगे, तो कल इस धरती और जीव-जंतुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और सुनहरे भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि शेष पौधे बच्चे अपने घर ले जाकर अपनी माँ के साथ ह्यएक पेड़ माँ के नामह्ण अभियान के तहत रोपेंगे और उनकी देखभाल ...