बगहा, जुलाई 29 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय संत कोलंबस हाई स्कूल के प्रांगण में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब सेंट्रल बेतिया द्वारा संचालित ह्यएक पेड़ मां के नामह्ण अभियान के तहत यह कार्यक्रम विद्यालय के इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रोटरी क्लब सेंट्रल की प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. शीला रंजन, डीजी रोटेरियन सुजय सिन्हा, क्लब डायरेक्टर रोटेरियन अभिनव कुमार, यूथ क्लब डायरेक्टर सह प्रबंधन निदेशक रोटेरियन ई. कुर्रतुलैन खान तथा निदेशक निकहत फातिमा ने शिरकत की। विद्यालय के इंटरैक्ट क्लब के उत्साही सदस्यों में अनामिका कुमारी, अनुष्का जायसवाल, सबा परवीन, इशर...