बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर- बगहा मुख्य सड़क पर चमैइनिया मोड़़ के निकट मंगलवार को जंगली पेड़ गिरने से आवागवन घंटों तक बाधित रहा। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रहे लगातार बारिश से जमीन में सीलन आ गया है। जमीन में सिलन होने के कारण कमजोर और वर्षों पुराना पेड़ों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह एक पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया। गाड़ियों की लंबी कतार दोनों तरफ लग गई। साथ ही घंटों जाम की स्थिति पैदा हो गई। यात्री परेशान दिखे। ग्रामीणों और वन विभाग के सहयोग से सड़क पर गिरे जंगली पेड़ का सफाई करने के बाद आवागवन बहाल हो सका। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: तेज हवा से एनएच-139 पर दो पेड़ गिरे, आवागमन बाधित यह भी पढ़ें- Bagaha News: एसएच के किनारे 20 फीसदी बचे पौधे, शहरीकरण बनी बाधा

हिंदी हिन्दुस्तान...