बगहा, अगस्त 21 -- Bagaha News: चनपटिया। गोपालपुर थाने के घोघा तिवारी टोला में लापता बंटी तिवारी (24) का शव शुक्रवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह गुरुवार की शाम मोबाइल लाने की बात कहकर पैदल घर से घोघा चौक के लिए निकला था। रातभर परिजनों ने बंटी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह घर से सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में आम के पेड़ से लटका उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि बंटी के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। वह घोघा तिवारी टोला के राधेश्याम तिवारी का पुत्र था। घटना की सूचना पर पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किया है। एफएसएल जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। ...