बगहा, सितम्बर 9 -- Bagaha News: नरकटियागंज। केन्द्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तथा बिहार के मंत्री सह हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन आगामी 11 सितंबर को नरकटियागंज में एक सभा को संबोधित करेंगे। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि नरकटियागंज के हिमालय चित्र मंदिर के प्रांगण में जनसभा का आयोजन दोपहर 11 बजे किया गया है। जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री मांझी जिले के एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...