Bagaha News: पुलिस ने 31 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: बेतिया। पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर कई मामले के 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि चार वारंटी समेत 31 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 14 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की हुई है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। अजमानतीय नौ वारंट का निष्पादन किया गया है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 127 लीटर 800 मिलीलीटर शराब, दो मोबाइल फोन, एक लाख 29 हजार 70 रुपये नकद व तीन बाइक जब्त किया गया है। वाहन जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर एक लाख 19 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.