Bagaha News: पुलिस ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक
बगहा, जुलाई 25 -- Bagaha News: नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि मतिसरा बालिका प्लस टू स्कूल में अभया बिग्रेड अभियान के तहत पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इसको लेकर स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं को पढ़ने जाने के दौरान तीन बातों को लेकर सजग रहना होगा।पहला स्कूल जाते समय अगर उनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी या किसी के द्वारा फब्तियां कसी जाती है तो छात्राएं डरे नही वे तुरंत पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर इसकी सूचना दे। पुलिस इसपर त्वरित कार्रवाई करेगी। दूसरी बात में छात्राओं को ध्यान देना होगा कि वे सोशल मीडिया जैसे वॉटसएप, इंस्टग्राम, फेसबुक आदि सोशल साइट से दूरी बना कर रखे। इससे उनकी पढ़ाई भी अच्छे से होगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.