बगहा, अगस्त 17 -- Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। शराब और शराबियों के खिलाफ एसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में पिपरासी पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना पर सुगौली दियरा में गंडक किनारे छापेमारी कर 20 पेटी अग्रेजी एट पीएम शराब बरामद किया। जिसकी कुल मात्रा 172.8 लीटर है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ चली गन्ना और अन्य फसलों के साथ दियरा में और नदी में पानी होने के कारण शराब कारोबारियों की सक्रियता बढ़ते की सूचना उन्हे प्राप्त हुई थी। इसको देखते हुए सूत्रों को सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया था। इसमें शनिवार को सूत्रों से जानकारी मिली कि शराब की एक बड़ी खेप यूपी से बगहा को जाने वाली है। सूचना सक्रियता बरतते हुए पुलिस ने दियरा में गश्त बढ़ा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...