Bagaha News: पुलिस ने अपहृता को नौतन से किया बरामद
बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र से अपहृत युवती को पुलिस ने नौतन बाजार से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद युवक को भी बरामद किया है। थाने में कांड संख्या 289/26 दर्ज है।कांड की अनुसंधानकर्ता दरोगा पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने अपहृता लड़की और संबंधित युवक को बरामद कर लिया है। युवक की पहचान मंगलपुर कला निवासी सुमोद कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि दोनों को बरामद कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.