Bagaha News: पुलिस की चलती गाड़ी से भागने के लिए कूदा आरोपी, मौत
बगहा, अक्टूबर 12 -- Bagaha News: बेतिया। बानूछापर थाना क्षेत्र के अवरहिया बढ़ई टोला के वार्ड 3 निवासी दिलशाद अंसारी की पुलिस हिरासत में चलती गाड़ी से कूदने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में उसे रविवार देर रात करीब दो बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, सहोदरा थाना ले जाने के दौरान उसने शिकारपुर-साठी और नरकटियागंज के बीच पुलिस वाहन से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिलशाद अकबर अंसारी का पुत्र था। हालांकि, परिजन पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रही है। जानकारी के अनुसार, दिलशाद सहोदरा थाने में दर्ज कांड में नामजद आरोपी था। एसएसबी ने बीते साल 1.83 क्विंटल गांजा जब्त किया था। इसी मामले में पुलिस दिलशाद की तलाश कर रही थी। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.