Bagaha News: पुलिसिंग को प्रभावी बनाएं व लोगों से करें बेहतर व्यवहार
बगहा, अक्टूबर 26 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। एसपी राजेश कुमार ने शनिवार की देर शाम सेमरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की और पुराने मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने अभिलेखों के रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुसंधान की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। एसपी ने आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में काम करें। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध से अपराध नियंत्रण और शांति व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.