Bagaha News: पुराने मामले चिह्नित करें वन अधिकारी
बगहा, अक्टूबर 17 -- सुरक्षित बचपन अभियान और लोक अदालत की तैयारी Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुरक्षित बचपन अभियान और नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक कुमार चतुर्वेदी ने की। इसमें वन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में सुरक्षित बचपन अभियान को प्रभावी बनाने और आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में दोनों अभियानों की सफलता के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर वन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.