Bagaha News: पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू, जीएमसीएच में भर्ती
बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र की पखनाहा डुमरिया पंचायत स्थित शिव मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर मलाही बलुआ के वार्ड-3 के भोला राम के पुत्र राकुमार राम (25) को दो आरोपियों ने चाकू मार दी। चाकू उसके पाजर में लगी, वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। इधर, दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये। युवक ने किसी तरह गमछे से कमर बांध ली और दर्द से छटपटाता रहा। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे तड़पता देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक को चाकू मारकर घायल किया गया है। मामले में मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.