बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गहिरी पंचायत के वार्ड संख्या 08 में गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीश कुमार और कामेश्वर प्रसाद के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में कामेश्वर प्रसाद एवं उनकी पत्नी शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को सीएचसी नौतन पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।

ह...