बगहा, अक्टूबर 8 -- Bagaha News: ठकराहा/भितहा, निप्र/एप्र। भितहा में पीपी तटबंध पर चंदरपुर में गंडक नदी का दबाव बढ़ गया है। तटबंध के 31.85 किमी बिंदु पर कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटाव स्थल से गंडक नदी की दूरी अब महज 50 मीटर रह गई है। नदी ने कटाव स्थल के पास ही कर्व बना लिया है। इससे कटाव और तेज हो गई है। नदी की तेज धारा में फ्लड फाइटिंग के कार्य भी बह जा रहे हैं। ऐसे में तटबंध की सुरक्षा को लेकर लोगों के साथ अभियंताओं की चिंता भी बढ़ गई है। लोग पीपी तटबंध के कटाव के खतरे की आशंका जता रहे हैं। बता दें कि पूर्व में इसी तरह मधुबनी प्रखंड के गदियानी में दबाव बनने पर पीपी तटबंध टूट गया था।

कटाव से तटबंध पर बढ़ा खतरा डीही पकड़ी के ललन कुशवाहा, भुईधरवा के चंदेश्वर सिंह, अशोक पटेल, चंदरपुर मछहा के मनोज पांडेय, राजेश्वर पांडेय आदि ने बताया क...