बगहा, जुलाई 13 -- Bagaha News: मैनाटांड़, एक प्रतिनिधि। इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी स्थित पोखर में सोमवार सुबह 10 बजे नहाने गये किशोर की डूबने से मौत हो गई। साथ नहाने गये दोस्तों ने शोम मचाया तो ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे। मशक्कत कर किशोर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। वह पिड़ारी गांव के रामजी साह का पुत्र छोटू कुमार (15) था। सूचना पर इरनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। तब पुलिस ने पंचनामा बना शव परिजनों को सौंप दिया。 यह भी पढ़ें- Gangapar News: मेले में आए किशोर की यमुना में डूबने से मौतघटनास्थल का विवरण ग्रामीणों ने बताया कि छोटू अपने दोस्तों के साथ पिड़ारी गांव के ही दुर्गा मंदिर के पास पोखर में सोमवार को नहाने गया था। नहाने के दौरान वह ...