Bagaha News: पिस्टल व दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग थाने के कुड़ियाकोठी चौक के समीप बुधवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे बाइक सवार एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो अपराधी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में बेतिया कालीबाग थाने के जमादार टोला निवासी सुरेन्द्र साह का पुत्र रंजीत कुमार उर्फ राजन (30) को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार और फरार अपराधियों के नाम वही कालीबाग जमादार टोला के राजकुमार सिंह का पुत्र गोलू कुमार (23) व मोहन यादव का पुत्र प्रमोद यादव (25) फरार हैं। सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार रंजीत के पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस व एक बाइक जब्त हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.