Bagaha News: पिपरासी से धनहा के गोबरहिया पहुंचा गैंडा, दहशत
बगहा, अक्टूबर 21 -- Bagaha News: मधुबनी/पिपरासी। पिपरासी प्रखंड के कोइरी टोला हुए गैंडा मधुबनी प्रखंड के धनहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया पहुंच गया है। मंगलवार की दोपहर गैंडा देवीपुर के सरेह में दिखा था। इसके बाद वह गोबरहिया पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों व किसानों के बीच दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गैंडे की निगरानी में जुट गई है। पटना से स्पेशल टीम व हाथी के पहुंचने के बाद गैंडे को रस्क्यू किया जाएगा। मौके पर कैंप कर रहे वनरक्षी मोहम्मद आबिद हुसैन और रंजीत कुमार ने बताया कि गैंडा गोबरहिया सरेह के एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। पटना से स्पेशल टीम पहुंच रही है। इसके साथ ही हाथी भी मंगाया जा रहा है। हाथी की मदद से गैंडे के करीब पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.